Site icon Khabribox

गर्मी से तप रहा उत्तर भारत: वैश्विक रैंकिंग में दुनिया के 100 सबसे गर्म शहर सिर्फ भारत के, पहाड़ों पर भी छूटे पसीने

​देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। मई का महीना चल रहा है। जिसमें तेजी से गर्मी बढ़ रही है। साथ ही उत्तर भारत के राज्यों में भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है।

मौसम में बदलाव

वहीं मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले पांच से छह दिनों तक इस तपिश से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर बना हुआ है। इस समय उत्तर प्रदेश का बांदा जिला गर्मी से सबसे अधिक प्रभावित है। बांदा में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने इसे न केवल एशिया बल्कि दुनिया का सबसे गर्म शहर बना दिया।


​ग्लोबल रैंकिंग में चौंकाने वाला खुलासा

​’एक्यूआइ.इन’ की लाइव ग्लोबल टेम्परेचर रैंकिंग के मुताबिक, मौसम के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों की सूची में सभी शहर सिर्फ और सिर्फ भारत के हैं। इस सूची में शीर्ष पर रहने वाले प्रमुख शहरों में शामिल हैं।
• ​बांदा, नौगांव, रोहतक
• ​आगरा, झांसी, वाराणसी
• ​दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद और चंडीगढ़
▪ ​नौगांव (मप्र): 47.00°C
▪ ​रोहतक (हरियाणा): 46.90°C
▪ ​अमरावती (महाराष्ट्र): 46.80°C
▪ ​दिल्ली रिज: 46.50°C


• ​पहाड़ी इलाकों में भी छूटे पसीने, पारा 40 के पार

मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ों और तराई वाले क्षेत्रों में भी गर्मी ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

शहर
राज्य
तापमान (सेल्सियस)

कठुआ
जम्मू-कश्मीर
44.6°C

ऊना
हिमाचल प्रदेश
43.4°C

जम्मू
जम्मू-कश्मीर
42.0°C

नेरी (हमीरपुर)
हिमाचल प्रदेश
41.2°C

रुड़की
उत्तराखंड
41.0°C

पंतनगर
उत्तराखंड
40.2°C

मंडी
हिमाचल प्रदेश
40.0°C

Exit mobile version