Site icon Khabribox

नॉर्वे चेस 2026: आर प्रग्नानंद का डबल धमाका, दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को दूसरी बार दी शिकस्त, बनाया रिकॉर्ड

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय शतरंज के युवा सनसनी और ग्रैंडमास्टर आर प्रग्नानंद ने इतिहास रचा है और दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को उनके ही घर में एक और जोरदार झटका दिया है।

रचा यह इतिहास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते मंगलवार को ‘नॉर्वे चेस 2026’ के क्लासिकल मुकाबले में प्रग्नानंद ने कार्लसन को दूसरी बार हराया और इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही वे इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पहले भारतीय चैंपियन बनने की दौड़ में मजबूती से आगे बढ़ गए हैं। इस एलीट डबल राउंड-रॉबिन इवेंट में प्रग्नानंद ने एक अभूतपूर्व उपलब्धि अपने नाम की है। वे इस साल क्लासिकल गेम्स में कार्लसन को दो बार हराने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं। इस शानदार जीत के बाद प्रग्नानंद के कुल 12 अंक हो गए हैं और वे अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। टूर्नामेंट में अब सिर्फ दो राउंड का खेल बाकी है।

Exit mobile version