Site icon Khabribox

Norway Chess: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने रचा इतिहास, मैग्नस कार्लसन के खिलाफ क्लासिकल बाजी में दर्ज की जीत

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने इतिहास रच दिया है।

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने किया कमाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन के खिलाफ पहली बार क्लासिकल बाजी में जीत दर्ज की है और नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में एकल बढ़त बना ली है। कार्लसन और प्रज्ञानंद का इस फॉर्मेट में यह चौथी बाजी थी। पिछली तीन बाजियां ड्रॉ पर छूटी थीं। प्रज्ञानानंदा ने इस जीत के साथ तीन दौर के बाद 5.5 अंक से पुरुष वर्ग में बढ़त बना ली है।


आर. प्रज्ञानंद टूर्नामेंट में तीसरे राउंड के बाद पहले नंबर पर

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद टूर्नामेंट में तीसरे राउंड के बाद पहले नंबर पर है। अमेरिका के फैबियानो कारूआना 5 पॉइंट लेकर दूसरे स्थान पर, हिकारू नाकामुरा (4) और अलीरेजा फिरौजा (3.5) क्रमश: तीसरे और चौथे नंबर पर हैं। इनके बाद कार्लसन 3 अंक पर हैं।


Exit mobile version