Site icon Khabribox

अमेजन, फ्ल‍िपकार्ट समेत इन ई-कॉमर्स कंपनियों को भेजा गया नोटिस, दिए सख्त आदेश, भारत में पाकिस्तानी झंडे वाले सामानों की बिक्री हटाएं

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है। इसी बीच अब भारत सरकार ने एक और‌ बड़ा कदम उठाया है।

सरकार का बड़ा फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जिस पर सरकार ने ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनियों को चेतावनी दी है। साथ ही नोटिस जारी किया है। जिसमे यह निर्देश दिए हैं कि पाकिस्तानी झंडे और उससे जुड़े सामानों की बिक्री राष्ट्रीय भावनाओं के खिलाफ है और इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिस पर उपभोक्ता संरक्षण नियामक सीसीपीए ने अमेजन इंडिया और फ्लिकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों को पाकिस्तानी झंडे वाले उत्पाद हटाने के आदेश दिए हैं।

इन कंपनियों को भेजा नोटिस

रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें Amazon, Flipkart, UbuyIndia, Etsy, The Flag Company and The Flag Corporation को पाकिस्तानी झंडे और उससे जुड़े सामान की बिक्री के लिए नोटिस जारी किया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की। जिसमे उन्होंने कहा, ‘ऐसी असंवेदनशीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ई-कॉमर्स मंचों को निर्देश दिया जाता है कि वे ऐसी सभी सामग्री को तुरंत हटा दें और राष्ट्रीय कानूनों का पालन करें।’

Exit mobile version