Site icon Khabribox

03 नवंबर: आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 03 नवंबर 2026 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 03 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

📗📗1493:क्रिस्टोफर कोलंबस ने कैरिबियन सागर में डोमिनिका द्वीप की खोज की।

📗📗1838: वर्तमान में दुनिया के सबसे बड़े अंग्रेजी दैनिक समाचार पत्रों में से एक, ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ (Bombay Times के रूप में) की शुरुआत हुई।

📗📗1948: भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN) में अपना पहला ऐतिहासिक भाषण दिया।

📗📗1956: भारत का पहला परमाणु रिएक्टर ‘अप्सरा’ ट्रॉम्बे में सक्रिय हुआ।

📗📗1957: सोवियत संघ (रूस) ने ‘स्पुतनिक-2’ अंतरिक्ष यान लॉन्च किया और लाइका नामक कुतिया को अंतरिक्ष में भेजा जाने वाला पहला जीवित प्राणी बनाया।

📗📗1962: चीन के साथ युद्ध के मद्देनजर भारत सरकार ने गोल्ड बॉन्ड स्कीम की घोषणा की।

📗📗1984: भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में सिख विरोधी दंगे हुए, जिनमें तीन हजार से अधिक लोग मारे गए।

📗📗1988: भारतीय सशस्त्र सेना ने मालदीव में हुए एक सैन्य विद्रोह को दबाने के लिए ‘ऑपरेशन कैक्टस’ अभियान चलाया।

📗📗2008: भारत के पहले चंद्र मिशन चंद्रयान-1 ने ‘मून इम्पैक्ट प्रोब’ को चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतारा।

Exit mobile version