Site icon Khabribox

09 नवंबर: कार्तिक अमावस्या आज, स्नान दान का खास महत्व, जानें शुभ मुहूर्त

आज 09 नवंबर 2026 है। आज कार्तिक अमावस्या है। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन स्नान-दान करने से पुण्यकारी फलों की प्राप्ति होती है। कार्तिक मास में आने वाली अमावस्या अत्यंत महत्वपूर्ण और फलदायी माना गया है। इस दिन गंगा या अन्य पवित्र नदियों में स्नान और दान करने से व्यक्ति को पुण्य लाभ मिलता है।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की अमावस्या तिथि का प्रारंभ 8 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर होगा। अमावस्या तिथि का समापन 9 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, कार्तिक अमावस्या का स्नान-दान 9 नवंबर 2026 को किया जाएगा। 

स्नान दान का महत्व

कार्तिक अमावस्या के दिन स्नान-दान के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 1 मिनट से सुबह 5 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजे से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। वहीं विजय मुहूर्त का आरंभ दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर होगा और समाप्त दोपहर 3 बजकर 1 मिनट पर होगा।

Exit mobile version