Site icon Khabribox

19 नवंबर: अंतरराष्ट्रीय पुरूष दिवस आज, समाज, परिवार में उनके अमूल्य योगदान को पहचानना और उनका सम्मान करना खास उद्देश्य

आज 19 नवंबर 2025 है। आज अंतरराष्ट्रीय पुरूष दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हर साल 19 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिन पुरुषों और लड़कों के स्वास्थ्य, कल्याण और समाज में उनके योगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है।

पुरुषों के स्वास्थ्य, कल्याण और उनके समाज में सकारात्मक योगदान को उजागर करना उद्देश्य

यह दिन लैंगिक समानता, पुरुषों के स्वास्थ्य और उनकी जिंदगी से जुड़े जरूरी मुद्दों पर केंद्रित है। साथ ही यह समाज, परिवार और पर्यावरण में उनके योगदान को भी बताता है। इस दिन का उद्देश्य पुरुषों के सामने आने वाली चुनौतियों, जैसे कि मानसिक स्वास्थ्य और लैंगिक समानता से संबंधित मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करना है। साथ ही समाज, परिवार और कार्यक्षेत्र में पुरुषों के अमूल्य योगदान को पहचानना और उनका सम्मान करना है। पुरुष अपनी भावनाएं बेहद कम दिखाते हैं। वह जिम्मेदारियां ज्यादा उठाते हैं और थकान को भी मुस्कुराहट के पीछे छिपा लेते हैं। इसलिए अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस जीवन के उस खास व्यक्ति को यह जताने का बेहतरीन मौका है कि उनकी मेहनत, उनकी केयर और उनका साथ आपके लिए कितना अनमोल है।

जानें इसका इतिहास

1999 में, वेस्टइंडीज के एक प्रोफेसर, डॉ. जेरोम टीलकसिंह ने अपने पिता का जन्मदिन मनाने के लिए एक नया दिन शुरू किया। जिसमें उन्होंने इस दिन को अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस नाम दिया और इसे पुरुषों के मुद्दों को उजागर करने के लिए समर्पित किया। भारत में यह दिन 2007 से मनाया जा रहा है, जब से लोगों ने पुरुषों के स्वास्थ्य और कल्याण के बारे में जागरूकता फैलाने की जरूरत महसूस की गई थी।

Exit mobile version