2,235 total views, 2 views today
आज 19 नवंबर है। आज गुरू नानक देव का 552वां प्रकाशोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। यह गुरू पूरब प्रकाश पर्व आज पूरे देश और दुनिया में धूम-धाम से मनाया जा रहा है। विश्व को शांति, सद्भाव,भाईचारे और सेवा का संदेश देने वाले सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु नानक देव जी की आज जयंती है।
शहर भर में होते है लंगर और सेवा कार्य-
कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि, आज सिख धर्म के पहले गुरू नानक देव जी की जंयती के रूप में मनाई जा रही है। आज का दिन सिख समुदाय में खासा महत्वपूर्ण है। इस दिन सुबह से प्रभात फेरियों और सबद कीर्तन का आयोजन किया जाता है। लोग अपने घरों और गुरूद्वरों को दीपों और रोशनियों से सजाते हैं। शहर भर में लंगर और सेवा कार्य किए जाते हैं।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था जन्म-
गुरु नानक देव जी सिख समुदाय के संस्थापक और पहले गुरु हैं। गुरु नानक देव जी का जन्म रावी नदी के तट पर बसे एक गांव तलवंडी में कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था। गुरू नानक देव जी का जन्म कार्तिक पूर्णिमा के दिन 1469 ई. में हुआ था। तभी से कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। सिक्खों के प्रथम गुरू रहे गुरू नानक ने अपने समय में हिंदू और मुसलमानों पर समान रूप से प्रभाव डाला था। उनकी शिक्षाएं आज भी जीवन का सही मार्ग दिखाती हैं।
More Stories
अल्मोड़ा: एस. एस .जे.परिसर में आयोजित सामुदायिक कार्यशाला में समाज से अच्छी आदतें ग्रहण करने और उनका अनुसरण करने के लिए छात्रों को किया गया प्रेरित
अल्मोड़ा: यहां 13 से 15 अप्रैल तक आयोजित होगा ऐतिहासिक स्याल्दे बिखोती मेला
उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (22 मार्च, बुधवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, वि. सं. 2080)