Site icon Khabribox

20 नवंबर: अफ्रीकी औद्योगीकरण दिवस आज, समस्याओं और चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना खास उद्देश्य

आज 20 नवंबर 2025 है। आज अफ्रीकी औद्योगीकरण दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हर साल 20 नवंबर को मनाया जाता है। अफ्रीकी औद्योगीकरण दिवस अफ्रीकी औद्योगीकरण की समस्याओं और चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

जानें इसके बारे में

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दिवस अफ्रीका में औद्योगीकरण की चुनौतियों और अवसरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। यह दिन महाद्वीप के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए एक मंच प्रदान करता है। इसका मुख्य उद्देश्य अफ्रीका के औद्योगिक विकास को गति देने की रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित करना और महाद्वीप की औद्योगिक चिंताओं और चुनौतियों पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित करना है। इसे संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1989 में अफ्रीका के दूसरे औद्योगीकरण दशक (1991-2000) के ढांचे के हिस्से के रूप में घोषित किया गया था। पहली बार इसे 20 नवंबर, 1990 को मनाया गया था। यह दिन औद्योगीकरण के महत्व को पहचानता है, जो अर्थव्यवस्थाओं में विविधता लाने, उच्च-मूल्य वाली नौकरियां पैदा करने और उत्पादकता बढ़ाने में मदद कर सकता है।

Exit mobile version