Site icon Khabribox

21 नवंबर: आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 21 नवंबर 2025 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 21 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

📗📗1877: थॉमस एडिसन ने दुनिया को फोनोग्राफ (ध्वनि रिकॉर्ड करने वाली मशीन) पेश किया।

📗📗1921: प्रिंस ऑफ वेल्स (सम्राट एडवर्ड अष्टम) भारत आए, जिसके विरोध में कांग्रेस ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया। 

📗📗1947: आजाद भारत में पहली बार डाक टिकट जारी किया गया, जिसका मूल्य साढ़े तीन आना था और उस पर ‘जय हिन्द’ लिखा था। 

📗📗1962: भारत-चीन सीमा विवाद के दौरान चीन ने एकतरफा युद्धविराम की घोषणा की। 

📗📗1963: केरल के थुंबा से भारत का पहला रॉकेट ‘नाइक-अपाचे’ छोड़ा गया, जिससे भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरू हुआ।

📗📗1970: महान भारतीय वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार विजेता सर चंद्रशेखर वेंकट रमन (सी.वी. रमन) का निधन हुआ। 

📗📗1996: संयुक्त राष्ट्र ने पहली विश्व टेलीविजन फोरम की याद में 21 नवंबर को ‘विश्व टेलीविजन दिवस’ मनाने की घोषणा की। 

📗📗1999: चीन ने अपना पहला मानव रहित अंतरिक्ष यान ‘शेनझौ’ प्रक्षेपित किया।

📗📗2001: संयुक्त राष्ट्र ने अफगानिस्तान में एक अंतरिम प्रशासन के गठन का प्रस्ताव रखा।

Exit mobile version