Site icon Khabribox

23 नवंबर: बैकुंठ चतुर्दशी आज, भगवान शिवजी व‌ श्रीहरि के मिलन का दिन, जानें शुभ मुहूर्त व पौराणिक मान्यता

आज 23 नवंबर 2026 है। आज बैकुंठ चतुर्दशी है। कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी तिथि को बैकुंठ चौदस मनाने की परंपरा है। इस दिन शिवजी और श्री हरि की पूजा का विधान है। बैकुंठ चतुर्दशी हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मनाई जाती है। इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। बैकुंठ चतुर्दशी को बैकुंठ चौदस भी कहा जाता है। यह वर्ष का इकलौता ऐसा पावन दिन है, जब सृष्टि के पालनकर्ता भगवान श्रीहरि विष्णु और संहारक देवों के देव महादेव (भगवान शिव) की एक साथ पूजा की जाती है। इस अद्भुत और अलौकिक योग को ‘हरि-हर मिलन’ कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत रखने और पूजन करने से जीव को सभी पापों से मुक्ति मिलती है और मरणोपरांत सीधे वैकुंठ धाम में स्थान प्राप्त होता है।

बैकुंठ चतुर्दशी

बैकुंठ चतुर्दशी का व्रत आज 21 नवम्बर को किया जाएगा। बैकुंठ चतुर्दशी का व्रत करने से बैकुंठ लोक की प्राप्ति होती है। यह व्रत भगवान विष्णु और शिवजी को समर्पित है। इस पर्व को हर (भगवान शिव) और हरी (भगवान विष्णु) के मिलन का दिन भी माना जाता है। इस दिन हरि-हर यानी भगवान विष्णु और भगवान शिव की संयुक्त पूजा की जाती है। बैकुंठ चतुर्दशी का नाम भगवान विष्णु के दिव्य निवास स्थान, वैकुंठ धाम से लिया गया है।

जानें यह खास मान्यता

मान्यता है कि इस दिन को हरि-हर मिलन के नाम से भी जाना जाता है। पुराणों के अनुसार, इस दिन किए गए दान, जप आदि का दस यज्ञों के समान फल प्राप्त होता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के योग निद्रा से जागने के बाद, भगवान शिव सृष्टि चलाने की ज़िम्मेदारी फिर से विष्णु जी को सौंपते हैं। बैकुंठ चतुर्दशी एक मात्र ऐसा दिन है जब शिव जी को तुलसी और विष्णु जी को बेलपत्र चढ़ती है।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2026 में वैकुंठ चतुर्दशी का पर्व 23 नवंबर, सोमवार को मनाया जाएगा। यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। चतुर्दशी तिथि 23 नवंबर को रात 2 बजकर 36 मिनट से शुरू होकर रात 11 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। इस दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है।

Exit mobile version