Site icon Khabribox

24 नवंबर: आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 24 नवंबर 2025 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

📗📗1675: नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर, की औरंगजेब के शासनकाल में धर्म की रक्षा के लिए दिल्ली के चांदनी चौक में शहादत हुई। इसे गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

📗📗1859: चार्ल्स डार्विन ने अपना प्रसिद्ध शोध ग्रंथ ‘ऑन द ओरिजिन ऑफ स्पीशीज’ प्रकाशित किया, जो विकासवाद के सिद्धांत की नींव है। 

📗📗1963: जॉन एफ कैनेडी के कथित हत्यारे ली हार्वे ओसवाल्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

📗📗1969: गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की स्थापना अमृतसर में हुई। 

📗📗1999: भारत की भारोत्तोलक कुंजुरानी देवी ने एथेंस में विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। 

📗📗2007: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ आठ साल के निर्वासन के बाद स्वदेश लौटे। 

📗📗2018: भारत की महिला मुक्केबाज एम.सी. मैरीकॉम ने 10वीं महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 

Exit mobile version