Site icon Khabribox

25 नवंबर: आज है विवाह पंचमी, भगवान श्रीराम व माता सीता के विवाह की वर्षगांठ का उत्सव, जानें शुभ मुहूर्त

आज 25 नवंबर 2025 है। आज विवाह पंचमी है। मार्गशीर्ष यानी अगहन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को विवाह पंचमी मनाई जाती है। इसी तिथि को भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। इसलिए इस तिथि को श्रीराम विवाहोत्सव के रूप में मनाया जाता है। विवाह पंचमी के दिन को भगवान राम और माता सीता की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है।

भगवान राम और माता सीता की सच्चे मन और विधि विधान से करें पूजा

हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान राम और माता सीता का विवाह मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को हुआ था इसलिए इस दिन को विवाह पंचमी के नाम से मनाया जाता है। इस शुभ दिन पर भक्त भगवान राम और माता सीता के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हैं। यह तिथि आज 25 नवंबर को पड़ रही है। विवाह पंचमी की पावन तिथि को देवी सीता ने श्रीराम को अपना जीवनसाथी चुना था। इस तिथि का काफी धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान राम और माता सीता की सच्चे मन और विधि विधान से पूजा करता है उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। कई लोग इस दिन व्रत भी रखते हैं। मान्यता है कि व्रत रखने और पूजा करने से जातक के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही यदि किसी के विवाह में किसी प्रकार की अड़चन आ रही होती है तो वह खत्म होती है।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 24 नवंबर 2025 को रात 9:22 बजे होगी और यह तिथि 25 नवंबर को रात 10:56 बजे समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार विवाह पंचमी का पर्व 25 नवंबर 2025 को मनाया जाएगा।

Exit mobile version