Site icon Khabribox

29 नवंबर: अंतरराष्ट्रीय जगुआर दिवस आज, पारिस्थितिकी तंत्र में खास योगदान, इस शक्तिशाली बिल्ली के संरक्षण के महत्व के बारे में बढ़ाएं जागरूकता 

आज 29 नवंबर 2025 है। आज अंतरराष्ट्रीय जगुआर दिवस मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय जगुआर दिवस हर साल 29 नवंबर को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य इस शक्तिशाली बिल्ली के संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। 

खास है महत्व

इस दिन का उद्देश्य जगुआर के संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाना और उन खतरों के बारे में सूचित करना है। जिनका वे सामना कर रहे हैं, जैसे कि आवास का नुकसान और अवैध शिकार। इन जगुआर की घटती आबादी, आवास के नुकसान और अवैध शिकार जैसे खतरों के प्रति वैश्विक ध्यान आकर्षित करने के लिए स्थापित किया गया था। जगुआर एक “छत्र प्रजाति” है, जिसका अर्थ है कि उनके आवासों की रक्षा से कई अन्य पौधों और जानवरों को लाभ होता है, जिससे पारिस्थितिकी तंत्र के समग्र स्वास्थ्य में सुधार होता है। साथ ही इस दिन का उद्देश्य मेक्सिको से अर्जेंटीना तक जगुआर के प्राकृतिक आवासों की रक्षा के लिए जगुआर कॉरिडोर पहल जैसे संरक्षण प्रयासों का समर्थन करना है। इसके अलावा आज इस अवसर पर विभिन्न संगठन और समुदाय संरक्षण कार्यक्रमों और शैक्षिक पहलों का आयोजन करते हैं। 

Exit mobile version