Site icon Khabribox

05 नवंबर: आज है सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक देव की जयंती, निकाली जाती है शोभायात्रा, लगते हैं लंगर


आज 5 नवंबर 2025 है। आज गुरू नानक देव का 556वां प्रकाशोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। यह गुरू पूरब प्रकाश पर्व आज पूरे देश और दुनिया में धूम-धाम से मनाया जा रहा है। विश्व को शांति, सद्भाव,भाईचारे और सेवा का संदेश देने वाले सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु नानक देव की आज जयंती है। साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन यह पर्व मनाया जाता है। इसी दिन गुरु नानक देव जी का जन्‍म हुआ था‌। सिख धर्मावलंबी इसे गुरु परब या प्रकाश पर्व के तौर पर मनाते है।

शहर भर में होते है लंगर और सेवा कार्य-

कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि, आज सिख धर्म के पहले गुरू नानक देव जी की जंयती के रूप में मनाई जा रही है। आज का दिन सिख समुदाय में खासा महत्वपूर्ण है। इस दिन सुबह से प्रभात फेरियों और सबद कीर्तन का आयोजन किया जाता है। लोग अपने घरों और गुरूद्वरों को दीपों और रोशनियों से सजाते हैं। शहर भर में लंगर और सेवा कार्य किए जाते हैं। साथ ही शोभायात्रा निकाली जाती है। बड़े-बड़े लंगर आयोजित किए जाते हैं।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था जन्म-

गुरु नानक देव जी सिख समुदाय के संस्थापक और पहले गुरु हैं। गुरु नानक देव जी का जन्म रावी नदी के तट पर बसे एक गांव तलवंडी में कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था। गुरू नानक देव जी का जन्म कार्तिक पूर्णिमा के दिन 1469 ई. में हुआ था। तभी से कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। सिक्खों के प्रथम गुरू रहे गुरू नानक ने अपने समय में हिंदू और मुसलमानों पर समान रूप से प्रभाव डाला था। उनकी शिक्षाएं आज भी जीवन का सही मार्ग दिखाती हैं। इस साल कार्तिक पूर्णिमा तिथि 4 नवंबर 2025 को रात 10 बजकर 36 मिनट से प्रारंभ होगी। वहीं 5 नवंबर 2025 को शाम 06 बजकर 48 मिनट पर समाप्‍त होगी।उदया तिथि के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर को मनाई जाएगी।

Exit mobile version