Site icon Khabribox

अब कांग्रेस के मुख्यालय का होगा नया पता, सोनिया गांधी ने किया उद्घाटन, इस सुविधाओं से होगा लैस

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। कांग्रेस का नए मुख्यालय का उद्घाटन हो गया है।

आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल बुधवार को कांग्रेस पार्टी के नए मुख्यालय का उद्घाटन हुआ है। यह उद्घाटन कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने किया है। इस नए कार्यालय में प्रशासनिक, संगठनात्मक और रणनीतिक गतिविधियों के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

2009 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किया था शिलान्यास

अब तक कांग्रेस का मुख्यालय 24, अकबर रोड था। जिसका नया पता ‘इंदिरा गांधी भवन’ 9ए, कोटला रोड होगा। कांग्रेस का नया दफ्तर करीब 252 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। यह तकरीबन 1.82 एकड़ में फैला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस के नए मुख्यालय का शिलान्यास साल 2009 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किया था।

अब कांग्रेस का नया पता ‘इंदिरा गांधी भवन’ 9ए, कोटला रोड होगा।

रहें मौजूद

इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Exit mobile version