Site icon Khabribox

अब शादी का भी करवाएं इंश्योरेंस, जाने आज के समय में क्यों है यह जरूरी

आज के समय में हम हर तरह के सिक्योरिटी के लिए इंश्योरेंस करवाते हैं। जिसमें पढ़ाई, जिंदगी, बीमारी आदि इंश्योरेंस है। आज‌ हम बात कर रहे हैं शादी के इंश्योरेंस की।

शादियों में बढ़ रहें खर्चे

आज के समय में शादियों में काफी खर्चा होने लगा है। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (Confederation Of All India Traders- CAIT) के आंकड़ों के मुताबिक इस साल पूरे देश में लगभग 35 लाख शादियां होंगी, जिसमें तकरीबन 4.25 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्लोबल वेडिंग सर्विसेज मार्केट के आंकड़ों के अनुसार साल 2020 में शादियों में होने वाला खर्च 60.5 बिलियन डॉलर था। जिसे 2030 तक 414.2 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।

कंपनी दे रहीं यह स्कीम

रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर अब कई कंपनियां वेडिंग इंश्योरेंस जैसी स्कीम लेकर आई हैं। इसमें Bajaj Allianz, ICICI Lombard, National Insurance Company और Oriental Insurance कंपनी का नाम शामिल है। जो एक तरह से सुरक्षा कवच का काम करेंगी। जैसे शादी किसी भी कारण से रद्द हो जाती है या किसी दूसरी वजह से तारीख में बदलाव होता है, तो खाने वाले वेंडर को दिया गया पैसा समेत होटल और यातायात की बुकिंग के साथ जो घर या शादी स्थल को सजाने की जगह है, वो सब इसके अंतर्गत आएगी। इस क्षति का भुगतान या भरपाई इंश्योरेंस कंपनी करेगी।

Exit mobile version