Site icon Khabribox

अब हर साल 23 अगस्त को मनाया जाएगा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस, साथ ही शिव शक्ति के नाम से जाना जाएगा चंद्रयान-3 का लैंडिंग प्वाइंट

23 अगस्त हमारे देश के लिए ऐतिहासिक दिन रहा। इस दिन चंद्रयान-3 ने साउथ पोल पर सफल लैंडिंग की। इसके साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया।

चंद्रयान-3 के लैंडिंग प्वाइंट का नाम शिव शक्ति रखा

वहीं अब चंद्रमा के जिस हिस्से पर हमारा चंद्रयान-3 उतरा है। भारत ने उस हिस्से का भी नामकरण करने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा है, अब उस प्वाइंट को शिव शक्ति के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा पीएम मोदी ने एक और एलान करते हुए कहा कि 23 अगस्त को भारत ने चंद्रमा पर झंडा फहराया था। अब से उस दिन को भारत में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में जाना जाएगा।

Exit mobile version