Site icon Khabribox

अब ‘श्री विजयपुरम’ के नाम से जानी जाएगी अंडमान निकोबार की राजधानी, बदला गया पोर्ट ब्लेयर का नाम

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पोर्ट ब्लेयर का नया नाम रखा गया है।

पोर्ट ब्लेयर का नया नाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंडमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर विजयपुरम कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह नाम बदल दिया है। अब से इसे ‘श्री विजयपुरम’ के नाम से जाना जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में पोर्ट ब्लेयर के नए नाम का एलान किया है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी विजन के तहत देश को औपनिवेशिक पहचान से मुक्त करने के लिए हमने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजय पुरम करने का निर्णय लिया है। अब गुलामी का एक और निशान मिटा दिया गया है। पहले के नाम में औपनिवेशिक विरासत थी। श्री विजया पुरम हमारे स्वतंत्रता संग्राम में हासिल की गई जीत और उसमें अंडमान व निकोबार द्वीप समूह की अद्वितीय भूमिका का प्रतीक है।” 

Exit mobile version