Site icon Khabribox

अब अग्निशमन विभाग फायर फाइटिंग रोबोट से बुझाएगा आग

गर्मियों का महीना शुरू हो गया है। ऐसे में जंगलों में बढ़ती आग की घटनाएं एक बड़ा चिंता का विषय है। वहीं इन दिनों उत्तराखंड के जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ती जा रहीं हैं। जिससे वन‌ संपदा को काफी नुकसान हो रहा है।

फायर फाइटिंग रोबोट

वहीं अब खबर सामने आई है कि अब आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग फायर फाइटिंग रोबोट का उपयोग करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  इसके लिए सोमवार दोपहर रोबोट का परीक्षण हुआ। जो मुख्य अग्निशमन अधिकारी मंगेश कुमार, कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों के समक्ष हजरतगंज फायर स्टेशन पर किया गया।

दो करोड़ बताई कीमत

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके खरीदने की कवायद अग्निशमन विभाग में शुरू हो गयी है। बताया है कि इस रोबोट को घटनास्थल से 500 मीटर दूरी पर खड़ा अग्निशमन विभाग का कर्मचारी आपरेट कर सकेगा। इसके पिछले हिस्से में लगे पाइप में वाटर टेंडर को कनेक्ट किया जाएगा। साथ ही रोबोट में थर्मल इमेजिन कैमरा, आप्टिकल कैमरा लगा है। यह धुएं और आग के दौरान इमारत में फंसे लोगों की जानकारी देगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक जानकारी सामने आई है कि कई अन्य राज्यों में भी इसका प्रयोग अग्निकांड की घटनाओं में हो रहा है। इसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये है।

Exit mobile version