Site icon Khabribox

अब नहीं मिलने वाली राहत, आज भी पेट्रोल डीजल के दामों में हुई बढ़ोत्तरी, देखें

देशभर में आज शुक्रवार 25 मार्च के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से आम जनता की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ रहा है।

पेट्रोल- डीजल के बढ़े दाम-

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत तेजी से बढ़ रही है। एक दिन की शांति के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज फिर रेट बढ़ा दिया। दोनों की कीमत में एक बार फिर 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। इस तरह चार दिन में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 2.40 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 

पेट्रोल-डीजल के दामों में प्रतिदिन 6 बजे बदलती है कीमत-

पेट्रोल डीजल की कीमतों में प्रतिदिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

Exit mobile version