Site icon Khabribox

इस राज्य में मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अब देना होगा यह ब्योरा, जानें

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। शादी के बाद मैरिज सर्टिफिकेट बेहद जरुरी होता है। इसी से जुड़ी खबर सामने आई है।

देनी होगी दहेज की जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश में मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अब वर-वधु को दहेज का ब्योरा भी अनिवार्य रूप से देना होगा। दहेज के शपथ पत्र को भी अनिवार्य कर दिया गया है। जिसमें शादी के लिए दिए गए दहेज का ब्याौरा देना होगा। इससे पहले शादी का कार्ड ,आधार कार्ड, हाई स्कूल की मार्कशीट और दो गवाह होने पर मैरिज सर्टिफिकेट बनता था। लेकिन अब दहेज की जानकारी देनी होगी। इस संबंध में शासन ने निबंधन विभाग को निर्देश भी जारी किया है।

Exit mobile version