Site icon Khabribox

उत्तर प्रदेश में में अब कांवड़ यात्रा के दौरान इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध, उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों के लाठी, त्रिशूल, हॉकी स्टिक और इसी तरह की अन्य चीजें ले जाने पर रोक लगाई है।

लगाया यह प्रतिबंध

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें अधिकारियों ने ध्वनि प्रदूषण और सार्वजनिक उपद्रव को रोकने के लिए बिना साइलेंसर वाली मोटरसाइकिलों के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध लगाया है। यह प्रतिबंध यात्रा मार्ग के प्रमुख जिलों, जैसे मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बुलंदशहर, हापुड़ और बागपत में लागू रहेंगे। कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ती मारपीट और दुर्घटनाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह कदम यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए है।

आदेश जारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकारियों ने कहा कि हथियारों का प्रदर्शन, भले ही प्रतीकात्मक हो, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में ADG (मेरठ जोन) भानु भास्कर ने बताया, सरकार ने इसे प्रतिबंधित करने के स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। हम इसे सख्ती से लागू कर रहे हैं, और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज की जा रही है।”

Exit mobile version