Site icon Khabribox

अब आप नहीँ ले पाएंगे स्वीट सेल्फी, जानें क्यों

अब आप स्वीट सेल्फी नहीँ ले पाएंगे । क्योंकि  ब्यूटी कैमरा, स्वीट सेल्फी एचडी, ब्यूटी कैमरा – सेल्फी कैमरा पर बैन जो लग गया है ।

54 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध

बता दें कि सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले 54 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने प्रतिबंधित ऐप्स की सूची जारी की है। इनमें शामिल हैं: ब्यूटी कैमरा, स्वीट सेल्फी एचडी, ब्यूटी कैमरा – सेल्फी कैमरा, इक्वलाइजर तथा बास बूस्टर, सेल्सफोर्स एंट के लिए कैमकार्ड, आइसोलैंड,  एशेज ऑफ टाइम लाइट, विवा वीडियो एडिटर, टेनसेंट एक्सराइवर, ओनमिओजी चैस, ओनमिओजी एरिना, ऐपलॉक और डुअल स्पेस लाइट शामिल हैं। इस सूची में कुछ ऐसे ऐप्स शामिल हैं जिन पर  पहले सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन इन्‍हें बाद में नए नाम से फिर शुरू कर दिया गया था।

उपयोगकर्ता की सहमति के बिना सीधे चीन स्थित डेटा केंद्रों को उपयोगकर्ता की जानकारी भेजते हैं

आधिकारिक पुष्टि होने  और मूल देश का पता लगााने के बाद एक बार फिर इन ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किया गया है।इनमें से कई ऐप या तो दुर्भावनापूर्ण सॉफ़्टवेयर चलाने के लिए जाने जाते हैं या उपयोगकर्ता की सहमति के बिना सीधे चीन स्थित डेटा केंद्रों को उपयोगकर्ता की जानकारी भेजते हैं।

Exit mobile version