Site icon Khabribox

पेपर लीक पर लगाम लगाने के लिए NTA का बड़ा कदम, अब रिटायर्ड फौजी संभालेंगे JEE, NEET और CUET परीक्षाओं की निगरानी

​देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। देश की सबसे बड़ी प्रवेश और पात्रता परीक्षाओं में पेपर लीक तथा अनियमितताओं को रोकने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है।

उठाया यह सख्त कदम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने और अभ्यर्थियों का भरोसा जीतने के लिए अब एनटीए ने सशस्त्र बलों (सेना) और अर्धसैनिक बलों (पैरामिलिट्री) के सेवानिवृत्त जवानों व अधिकारियों की मदद लेने का फैसला किया है। इन्हें JEE, NEET, UGC-NET और CUET जैसी राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण परीक्षाओं की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। एनटीए के ‘एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट’ (EOI) दस्तावेज के अनुसार, परीक्षा के दिन हर केंद्र पर एक स्वतंत्र ऑब्जर्वर तैनात किया जाएगा। यह ऑब्जर्वर सिटी कोऑर्डिनेटर और सेंटर सुपरिंटेंडेंट से अलग, केंद्र पर सीधे एनटीए के प्रतिनिधि के रूप में काम करेगा। इनका मुख्य दायित्व परीक्षा की निष्पक्षता, सुरक्षा और सुचारू संचालन की निगरानी करना तथा सीधे एनटीए को रिपोर्ट भेजना होगा। एनटीए के मुताबिक, विदेशी केंद्रों के लिए आमतौर पर उसी शहर में रहने वाले योग्य भारतीय नागरिकों को ऑब्जर्वर नियुक्त किया जाएगा। इनमें संबंधित देश स्थित भारतीय मिशन के कार्यरत या सेवानिवृत्त अधिकारी और विदेश मंत्रालय के पूर्व अधिकारी शामिल हो सकते हैं।

​इन 3 श्रेणियों में मांगे गए आवेदन

एनटीए ने तीन श्रेणियों में आवेदन आमंत्रित किए हैं-
• ​सशस्त्र बलों (सेना) या अर्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त कर्मी।
• ​केंद्र और राज्य सरकारों के सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी।
• ​सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के सेवानिवृत्त या कार्यरत शिक्षक और प्रोफेसर।
​

Exit mobile version