Site icon Khabribox

Nurse Day: अपने सुखों को त्यागकर देश सेवा से जुड़ाव जिनका, अस्पतालों से लेकर बार्डर में तैनात जवानों के स्वास्थ्य का ख्याल जो रखती है, उन सभी नर्सों के सम्मान में कहें- “थैंक यू सिस्टर”

आज 12 मई 2025 है। आज अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस है। जो नर्सों के काम और योगदान को सम्मानित करने का अवसर है। इस दिन को मनाने की शुरुआत 1974 से ही हुई थी। तबसे मशहूर नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्म दिवस यानी 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के रूप में मनाया जाता है।

आइए हम सब मिलकर नर्सों के सम्मान में दें उन्हें शुभकामनाएं

हर अस्पताल में आप मरीजों की सेवा करते हुए नर्सों को देख सकते हैं। इन्हें देखकर मन में उनके लिए अलग ही सम्मान आता है। नर्सिंग एक निस्वार्थ और नेक पेशा है। जो स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत 1974 से ही हुई थी। तबसे मशहूर नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्म दिवस यानी 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 1820 में इसी दिन दुनिया की सबसे प्रसिद्ध नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल पैदा हुई थीं। वह एक अंग्रेजी नर्स, एक समाज सुधारक और एक सांख्यिकीविद् थीं, जिन्होंने आधुनिक नर्सिंग के प्रमुख स्तंभों की स्थापना की। नर्सिंग आफिसर स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है। जो रोगियों के आराम व भलाई सुनिश्चित करने हेतु चौबीसों घंटे अपना कार्य करती है।

खुद की जान जोखिम में डालकर दूसरों का ख्याल रखती है

नर्सिंग अधिकारी अस्पतालों में, क्लीनिकों में, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, दीर्घकालिक देखभाल, घरेलू स्वास्थ्य देखभाल सहित बार्डर में तैनात जवानों के स्वास्थ्य की देखभाल सहित विभिन्न स्वास्थ्य आयामों में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभा रही हैं। साथ ही नवजात शिशु से लेकर बुजुर्गो तक स्वास्थ्य स्थितियों की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ गंभीर बीमारी से लेकर पुरानी बीमारी तक, प्राकृतिक आपदाओं, महामारियों से देखभाल -संबंधी आपात स्थिति में सबसे आगे है नर्सिंग अधिकारी। जो लोगों को बचाने के लिए अक्सर अपने स्वास्थ्य को जोखिम में डालती है। उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेमलता रावत जनपद शाखा अल्मोड़ा ने एक खास कविता की लाइन से देश सेवा में अपना अहम भूमिका निभाने वाली नर्सिंग अधिकारियों को नर्सिंग दिवस पर ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।

खुद के सुखों को त्यागकर देश सेवा को समर्पित जीवन जिनका

“निजी सुखो को त्यागकर
है देश सेवा से जुड़ाव हमारा।
बिना भेदभाव के ख्याल रखती है
आम जनमानस से लगाव हमारा”
“हर मर्ज की दवा हमारी सेवा में मौजूद है,
नर्सिग सेवा के बिना हॉस्पिटल का क्या वजूद है।
हाथों में थामें दर्द का इन्जेक्शन जागती है रात भर
हर समस्या पर खड़ी इसके बावजूद है।
हर कठिन समय, आपदा में कर्तव्यनिष्ठ है,
सेवा भाव से तत्पर रहती है पूरा वर्ष”।
नर्स दिवस की शुभकामनाएं
Happy Nursing day

नर्सों को दे सम्मान

नर्सिंग अधिकारी स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वे न केवल रोगी देखभाल की गुणवत्ता सुनिश्चित करती हैं, बल्कि नर्सिंग स्टाफ का नेतृत्व भी करती हैं और स्वास्थ्य सेवा संगठन के भीतर नर्सिंग संचालन की देखरेख करती है। नर्सें मरीजों को स्वस्थ रहने और एक बेहतर जीवन जीने में मदद करती हैं। दुनियाभर में यह दिन नर्सों के काम की सराहना करने का दिन है।

Exit mobile version