आज 13 अक्टूबर 2025 है। आज अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस हर साल 13 अक्टूबर को मनाया जाता है।
खास है उद्देश्य
इसका खास उद्देश्य यह है कि कैसे दुनिया भर के लोग और समुदाय आपदाओं के प्रति अपने जोखिम को कम कर रहे हैं और अपने सामने आने वाले जोखिमों पर लगाम लगाने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ा रहे हैं। यह आपदा जोखिम और जीवन, आजीविका एवं स्वास्थ्य संबंधी नुकसान को कम करने की दिशा में हो रही प्रगति को स्वीकार करने का एक अवसर है। यह दुनिया को यह याद दिलाने का भी दिन है कि आपदा जोखिम मानव निर्मित है।
जानें इसका इतिहास
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1989 में एक प्रस्ताव के माध्यम से अक्टूबर के दूसरे बुधवार को प्राकृतिक आपदा न्यूनीकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में नामित किया। लेकिन 21 दिसंबर, 2009 को महासभा ने एक नया प्रस्ताव पारित किया जिसमें इस दिवस को 13 अक्टूबर को मनाने का निर्णय लिया गया। इस दिन का नाम बदलकर अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस कर दिया गया।