Site icon Khabribox

13 अक्टूबर: आज है अहोई अष्टमी, करवा चौथ की तरह पूरे दिन निर्जला व्रत रखती है महिलाएं, संतान की लंबी उम्र के लिए बेहद खास, जानें शुभ मुहूर्त

आज 13 अक्टूबर 2025 है। आज अहोई अष्टमी है। हर साल कार्तिक मास की अष्टमी तिथि को महिलाएं संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखती हैं। यह व्रत करवा चौथ की तरह ही पूरे दिन निर्जला यानी बिना पानी पिए किया जाता है। महिलाएं दिनभर उपवास रखती हैं और शाम को तारों को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार अहोई अष्टमी का पर्व 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत- 13 अक्टूबर को रात 12 बजकर 24 मिनट पर
कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को है।
समापन- 14 अक्टूबर को रात 11 बजकर 9 मिनट पर रहेगा।
पूजा करने का शुभ मुहूर्त- शाम 5 बजकर 53 मिनट से शाम 7 बजकर 8 मिनट तक रहेगा।
तारों को देखने का समय- शाम 6 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।

जानें पूजन विधि

सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें और साफ सुथरे वस्त्र पहने। पूजा के लिए घर के मंदिर में या दीवार पर अहोई माता की तस्वीर लगाएं। एक मिट्टी का घड़ा (या कलश) लेकर उसमें पानी भरें और तस्वीर के पास रखें।स्याहु माला को अहोई माता की तस्वीर पर अर्पित करें।पूजा के समय संतान को पास बिठाना शुभ माना जाता है। सबसे पहले अहोई माता को तिलक लगाएं, फिर स्याहु माला के लॉकेट पर तिलक करें। पूरे दिन व्रत रखने के बाद शाम को तारों को अर्घ्य दें और फिर व्रत का पारण करें।

Exit mobile version