Site icon Khabribox

14 अक्टूबर: “बी बाल्ड एंड बी फ्री डे”, गंजेपन से न हो मायूस, आत्मविश्वास और गर्व से सेलिब्रेट करें यह दिन

आज 14 अक्टूबर 2025 है। आज  “बी बाल्ड एंड बी फ्री डे” दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हर साल 14 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसे‌ “गंजे हो जाओ और आज़ाद रहो दिवस” से भी जाना जाता है।

लोगों को किया जाता है प्रोत्साहित

यह उन लोगों के लिए एक उत्सव है जो किसी भी कारण से गंजे हैं। यह उन लोगों को समर्पित है जो प्राकृतिक रूप से गंजे हैं या चिकित्सीय उपचारों के कारण गंजे हो गए हैं। इस दिन का उद्देश्य गंजेपन को कम आत्मविश्वास वाली बात के बजाय आत्मविश्वास और गर्व के साथ अपनाना है। अमेरिका में गंजे लोगों को इंफीरियर नहीं बल्कि प्राउड फीलिंग देने के लिए एक खास दिन सेलिब्रेट किया जाता है। अमेरिका में हर साल 14 अक्टूबर को ‘बी बाल्ड एंड बी फ्री डे’ मनाया जाता है। यह दिन उन लाखों लोगों को समर्पित है जो गंजेपन से प्रभावित हैं और उन्हें गंजेपन को आत्मविश्वास के साथ अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। 

Exit mobile version