Site icon Khabribox

24 अक़्टूबर: विश्व पोलियो दिवस पर सजग और सतर्क रहकर अपने राष्ट्र को बेहतर बनाने की ओर बढ़ाए कदम

आज 24 अक्टूबर 2025 है। आज विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पोलियो के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। दुनिया का पहला सुरक्षित और प्रभावी पोलियो वैक्सीन बनाने वाले जोनास साल्क के जन्मदिन को विश्व पोलियो दिवस के रूप में मनाया जाता है।

जाने इसका इतिहास-

रोटरी इंटरनेशनल ने विश्व पोलियो दिवस मनाना शुरू किया था, जब रोटरी इंटरनेशनल ने पहली पोलियो वैक्सीन की खोज करने वाली टीम के सदस्य जोनास साल्क के जन्मदिन पर विश्व पोलियो दिवस की स्थापना की। जोनास साल्क का जन्म अक्टूबर के महीने में हुआ था। इसके लिए अक्टूबर माह में विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है। पहला पोलियो टीका 1955 में खोजा गया था। हालांकि 1980 के दशक में पोलियो अधिक चर्चा में आ गया था, जब 1 लाख से ज्यादा बच्चे पोलियो संक्रमित हो चुके थे। उस समय विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पोलियो टीकाकरण की शुरुआत की थी। इसके तहत बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए टीके और दवाएं दी जाती हैं। इस टीकाकरण के कारण आज कई देश पोलियो मुक्त हो चुके हैं।

Exit mobile version