Site icon Khabribox

03 अक्टूबर: विश्व सयंम दिवस आज, लोगों को शराब छोड़ने या संयमित सेवन को प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित यह दिवस

आज 03 अक्टूबर 2025 है। आज विश्व सयंम दिवस मनाया जाता है। विश्व संयम दिवस 3 अक्टूबर को मनाया जाता है। जो लोगों को शराब छोड़ने या संयमित सेवन को प्रोत्साहित करने और शराब से समाज को होने वाले नुकसान पर विचार करने के लिए समर्पित है।

जानें इसके बारे में

इस दिन का उद्देश्य शराब-मुक्त जीवन जीने के फायदों को बढ़ावा देना और समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह एक ऐसा अवसर है जो लोगों को अधिक उत्साह और ऊर्जा के साथ शराब छोड़ने के लिए प्रेरित करता है। यह समाज को शराब से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने और समाधान खोजने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह इस बात पर विचार करने का भी दिन है कि शराब समाज को कैसे नुकसान पहुँचाती है।

किए थे प्रयास

उन्नीसवीं और बीसवीं शताब्दी के दौरान टेंपरेंस डेव ने संयुक्त राज्य अमेरिका में शराब के सेवन और उत्पादन को सीमित करने या प्रतिबंधित करने का एक संयुक्त प्रयास किया था। यह शराब के कारण होने वाली सामाजिक बुराइयों की प्रतिक्रिया में मनाया जाता है।

Exit mobile version