Site icon Khabribox

06 अक्टूबर: कोजागरी व्रत आज, रात में इस शुभ मुहूर्त पर करें धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा, घर में आएगी सुख समृद्धि

आज 06 अक्टूबर 2025 है। आज कोजागरी व्रत है। कोजगरा पूजा, जिसे कोजगरा लक्ष्मी पूजा या शरद पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, आश्विन माह की पूर्णिमा की रात मनाई जाती है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है। इस रात माता लक्ष्मी धरती पर विचरण करती है। महालक्ष्मी की पूजा करने से धन प्राप्ति होने के साथ भाग्य भी चमकता है।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि 6 अक्टूबर 2025 को रात 12:23 बजे से शुरू होगी। यह व्रत 7 अक्टूबर 2025 को रात 9:16 बजे समाप्त होगा। ऐसे में कोजागर व्रत सोमवार, 6 अक्टूबर को रखा जाएगा।
निशिता काल: रात 11:45 बजे से रात 12:34 बजे तक
चंद्रोदय का समय: शाम 5:26 बजे रहेगा।

मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करें

मां लक्ष्मी की पूजा के लिए एक छोटी चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और इस पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें। वहीं प्रतिमा के सामने मां लक्ष्मी को फल, लाल फूल, सिंदूर, कुमकुम, अक्षत, रोली और खीर का भोग अर्पित करें। मान्यता है कि जो कोजागर पूजा की रात अपने घर में उत्तम प्रकाश की व्यवस्था करते हैं। रात्रि जागरण करते हैं, उनके घर माता लक्ष्मी का आगमन होता है।

Exit mobile version