Site icon Khabribox

हाय रे यह कैसा कलयुग: सास-दामाद के बाद अब समधी-समधन हुए फरार, तोड़ी रिश्तों की मर्यादा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दामाद के साथ फरार हुई सास की खबर इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हालांकि बुधवार सास और दामाद की जोड़ी को पुलिस ने पकड़ लिया। जिसके बाद दोनों को पुलिस ने छोड़ भी दिया। अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। जहां समधी और समधन फरार हो गए हैं।

समधी के साथ समधन फरार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बदायूं से यह मामला सामने आया है। यहा समधी-समधन फरार हो गये है। यहां एक महिला को अपनी बेटी के ससुर से प्यार हो गया। जिसके बाद बेटी की शादी के महज तीन साल बाद महिला अपनी बेटी के ससुर के साथ फरार हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में दातागंज कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित पति सुनील ने बताया कि ममता से उसकी शादी 2002 में हुई थी‌। उसकी दो बेटे और दो बेटियां हैं। जिसमे बड़ी बेटी की शादी 2022 में हुई थी। जो बदायूं सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले शैलेंद्र के बेटे के साथ हुई थी।

पुलिस कर रही तलाश

बताया कि वो एक ट्रक ड्राइवर हैं और लंबे रूट पर रहता है। ऐसे में घर में कम ही रहता है। इसी दौरान समधी शैलेंद्र का घर में आना-जाना शुरू हो गया। पत्नी ममता के साथ प्रेम संबंध शुरू हो गया। जिसके बाद अब दोनों फरार हो गए हैं। बताया कि वो घर से जेवर और नगदी लेकर उसी के साथ भाग गई है। अब इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

Exit mobile version