Site icon Khabribox

ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, दोहा डायमंड लीग में बना दिया रिकॉर्ड, करियर में पहली बार 90 मीटर से दूर फेंका भाला

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन किया है। कतर की राजधानी दोहा शुक्रवार 16 मई की रात डायमंड लीग मीट में नीरज ने ये कमाल किया है।

ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने किया कमाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीरज चोपड़ा ने लंबे इंतजार के बाद वो मुकाम हासिल कर लिया है जिसका सबको बेसब्री से इंतजार था। ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने आखिरकार 90 मीटर का आंकड़ा छू लिया है और बड़ा इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही नीरज चोपड़ा ऐसा करने वाले भारत के पहले जैवलिन थ्रोअर बन गए हैं। उन्होंने दोहा डायमंड लीग मीट में 90.23 मीटर का शानदार थ्रो करते हुए ये ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। नीरज चोपड़ा इतिहास रचने के बावजूद दूसरे स्थान पर रहें। पहले नंबर पर जर्मनी के जूलियन वेबर रहे। जिन्होंने अपने आखिरी प्रयास में 91.06 मी. की दूरी पर भाला फेंका।

Exit mobile version