Site icon Khabribox

ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने रचाई शादी, भारत की पूर्व प्रोफेशनल टेनिस खिलाड़ी के साथ लिए 07 फेरे

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत के ओलंपिक चैंपियन सुपरस्टार नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा अपने फैन्स को हैरान करते हुए विवाह के बंधन में बंध गए। उनकी पत्नी का नाम हिमानी है, जो फिलहाल अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं। हिमानी भारत की पूर्व प्रोफेशनल टेनिस खिलाड़ी रही हैं। नीरज ने रविवार 19 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अपनी शादी की 3 फोटो शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि ‘जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की। सभी के आशीर्वाद ने हमें एक साथ इस पल तक पहुंचाया।’ रिपोर्ट्स के मुताबिक डेस्टीनेशन वेडिंग के लिए हिमाचल प्रदेश के शिमला को चुना गया‌। इस निजी समारोह में दोनों परिवार के नजदीकी लोग शामिल हुए।

Exit mobile version