Site icon Khabribox

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे चरणजीत सिंह का निधन

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे चरणजीत सिंह का निधन हो गया है।  अर्जुन अवार्डी और पदमश्री चरणजीत सिंह ने आज गुरूवार को अपने घर में सुबह पांच बजे अंतिम सांस ली।

दिलाया था स्वर्ण पदक-

चरणजीत सिंह का जन्म ऊना के मैड़ी में 3 फरवरी 1931 को हुआ था। चरणजीत सिंह ने टोक्यो ओलंपिक 1964 में इतिहास रच दिया था। उन्होंने भारतीय हॉकी टीम की कमान संभालते हुए देश को ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलवाया था।

Exit mobile version