Site icon Khabribox

लगातार दूसरी बार लोकसभा स्पीकर चुने गए ओम बिड़ला, कांग्रेस के कोडिकुन्नील सुरेश को हराया

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार ओम बिरला लोकसभा स्पीकर पद के लिए चुने गए हैं। उन्होंने आज कांग्रेस के कोडिकुन्नील सुरेश को चुनाव में हरा दिया है।

दूसरी बार 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष चुने गए ओम बिड़ला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद ओम बिड़ला आज बुधवार (26 जून) को लगातार दूसरी बार 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्हें सदन में ध्वनि मत से चुना गया। आईएनडीआईए गठबंधन की ओर से के. सुरेश को लेकसभा अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया था।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को दी बधाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा। इसका रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अनुमोदन किया। इसके अलावा शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने लोकसभा स्पीकर पद के लिए कोडिकुन्नील सुरेश के नाम का प्रस्ताव रखा और आरएसपी के नेता एनके प्रेमचंद्रन ने इसका अनुमोदन किया‌।

Exit mobile version