Site icon Khabribox

उत्तराखंड: हंस फाउंडेशन की ओर से माता मंगला जी ने आपदा पीड़ितों की मदद के लिए किये 5 करोड़ की धनराशि की प्रदान, सीएम धामी ने जताया आभार

हंस फाउंडेशन की ओर से माता मंगला जी ने आपदा पीड़ितों की मदद के  लिए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को 5 करोड़ की धनराशि प्रदान की। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि आपदा के इस संकट काल में पीड़ितों की मदद के लिये हंस फाउण्डेशन आगे भी मदद के लिये राज्य सरकार का सहयोगी रहेगा।

आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने वेबिनार के माध्यम से माता मंगला से वार्ता करते हुए हंस फाउंडेशन द्वारा आपदा पीड़ितों की मदद के लिए ₹5 करोड़ प्रदान करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। माता मंगला ने भी मुख्यमंत्री द्वारा किये जा रहे आपदा प्रबंधन कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने माता मंगला जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हंस फाउण्डेशन द्वारा आपदा के समय ही नहीं बल्कि प्रदेश के विकास में भी सहयोग किया जाता रहा है। इस धनराशि का पीड़ितों की मदद में बेहतर उपयोग किया जाएगा।

आपदा राहत कार्यों की निरंतर  की जा रही है समीक्षा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने माता मंगला जी का मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आयी आपदा के तुरंत बाद उन्होंने जनपद चमोली, पौड़ी, रूद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर आदि के विभिन्न आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर आपदा पीड़ितों के दुःख दर्द में सहयोगी बनने के साथ ही उन्हें सांत्वना प्रदान की तथा राहत कार्यों में तेजी लाये जाये के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये गये। राज्य स्तर पर भी आपदा राहत कार्यों की निरंतर समीक्षा की जा रही है


Exit mobile version