Site icon Khabribox

एसएसपी अल्मोड़ा की सराहनीय पहल पर ऐपण/ रिगाल की वस्तुओं से बढ़ रही है पूर्णागिरि मेले की शोभा

उत्तराखण्ड पुलिस वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन ( UPWWA) के मार्गदर्शन में श्री अमित श्रीवास्तव प्रभारी एसएसपी अल्मोड़ा (एसपी बागेश्वर) के सराहनीय पहल से उपवा बागेश्वर/अल्मोड़ा की जिलाध्यक्ष श्रीमती निधि श्रीवास्तव के निर्देश पर जनपद चम्पावत में पूर्णागिरी मेले में UPWWA अल्मोड़ा व बागेश्वर पुलिस द्वारा एक स्टॉल लगाया गया।

पुलिस परिवार की महिलाओं एवम बालिकाओं द्वारा बनाए गए थे स्टाल लगाए गए हैं,

जिसमें जनपद अल्मोड़ा की लोक कला ऐपण से बनी विभिन्न बस्तुओं तथा जनपद बागेश्वर की मेक्रम एवम रिगाल से निर्मित कई प्रकार की टोकरियाँ, गुलदस्ते, पेन स्टैंड , लालटेन आदि जो पुलिस परिवार की महिलाओं एवम बालिकाओं द्वारा बनाए गए थे स्टाल लगाए गए हैं, जिसमें ऐंपण एवम अन्य वस्तुओं को बनाने वाली पुलिस परिवार की महिलाओं के नंबर भी दिए गए हैं जिससे लोग इस नंबर पर ऑर्डर दे सकें, जिससे महिलाएं, बालिकाएं आत्मनिर्भर रहें उन्हें आर्डर आसानी से मिल सके।

पूर्णागिरि मेले की भी शोभा बढ़ा रहे हैं

     पुलिस परिवार की महिलाओं व बालिकाओं को पूर्व से ही लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाए जाने हेतु विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिए गए हैं जिनमें महिलाओं द्वारा कई प्रकार की वस्तुएं बनाई गई है जो पूर्णागिरि मेले की भी शोभा बढ़ा रहे हैं।

Exit mobile version