March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर उत्तराखंड में आज एक दिन का रहेगा राजकीय शोक

आज 22 अगस्त है। आज उत्तराखंड में एक दिन का राजकीय शोक रहेगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने इस संबंध में जानकारी दी और कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर उत्तराखंड में आज एक दिन का राजकीय शोक रहेगा।

लंबी बीमारी के चलते हुआ निधन-

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते

बीते रोज पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन हो गया। कल्याण सिंह जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने उत्तरांचल प्रदेश का संकल्प प्रस्ताव पारित कर उत्तरांचल को अलग राज्य इकाई के रूप में मान्यता दी थी।