Site icon Khabribox

उत्तराखण्ड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में पर्यावरणविद्, पद्म विभूषण स्वर्गीय श्री सुंदरलाल बहुगुणा जी को दी श्रद्धांजलि

उत्तराखण्ड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में पर्यावरणविद्, पद्म विभूषण स्वर्गीय श्री सुंदरलाल बहुगुणा जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्व. बहुगुणा जी ने हिमालय और नदियों के संरक्षण के लिए कई आंदोलनों की अगुवाई की थी।

श्रद्धांजलि अर्पित की

विधानसभा सत्र के प्रथम दिवस पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्रियो, विधायकों ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र पांच दिनों तक चलेगा। सत्र के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर विधायकों के बैठने की विशेष व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Exit mobile version