Site icon Khabribox

बैजनाथ थाने की सूचना पर भतरौंजखान पुलिस ने एक लाख रुपये एवं मोटर साईकिल की बरामद, युवक को किया परिजनों के सुपुर्द


तौफिक रजा पुत्र नासिर हुसैन निवासी चिल्किया रामनगर द्वारा अपने मौसा आफताब हुसैन पुत्र अनवर हुसैन निवासी टीट बाजार गरुड़ के एक लाख रुपये नकद एवं मोटर साईकिल लेकर दिनांक 21.03.2022 को बिना बताये कहीं चला गया था।

बिना बताये घर से कही चला गया था युवक-

जिस पर उसके चले जाने पर  थानाध्यक्ष बैजनाथ जनपद बागेश्वर के द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष भतरौंजखान अनीस अहमद द्वारा थानाक्षेत्रान्तर्गत चैकिंग अभियान चलाकर मोहान बैरियर पर आरक्षी जितेन्द्र सिंह, संदीप सिंह, दीप चन्द्र  वन विभाग कर्म0 गण अमित रावत रमेश जोशी द्वारा  उक्त तौफिक रजा को मय एक लाख रुपये व मोटर साईकिल को रोककर थानाध्यक्ष बैजनाथ व उसके परिजनों को सूचना देने पर उक्त तौफिक रजा के मौसा आफताब हुसैन मोहान बैरियर पर आया।

परिजनों के सुपुर्द किया-

पुलिस टीम द्वारा एक लाख रुपये व मोटर साईकिल आफताब हुसैन के सुपुर्द किया गया। तथा तौफिक रजा को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Exit mobile version