Site icon Khabribox

आज ही के दिन 22 जनवरी को अयोध्या में हुई थी रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, देशभर में मनाई गई थी दीवाली,

आज 22 जनवरी 2026 है। आज ही के दिन 22 जनवरी 2024 में अयोध्या में श्रीराम मंदिर में राम भगवान् की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी।

22 जनवरी, 2024 को रामलला की मूर्ति की हुई थी प्राण प्रतिष्ठा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते साल 22 जनवरी, 2024 को उत्तर प्रदेश के मंदिर शहर अयोध्या में नवनिर्मित राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में राम लला की 51 इंच लंबी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा भव्य रूप से की गई। इस दिन देशभर में दीए जलाकर दीवाली मनाई गई। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा तो अयोध्या में हुई, लेकिन श्रीराम ज्योति देश के घर-घर और हर मंदिर में जली।

11 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाई

वहीं बीते साल 11 जनवरी 2025 को प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। दरअसल हिंदू धर्म में सभी त्योहार हिंदू तिथियों के अनुसार मनाने की परंपरा है। इसके लिए परामर्श के बाद यह तय किया गया था कि जिस प्रकार सभी हिंदू उत्सव और पर्व हिंदी तिथि और पंचांग के अनुसार मनाए जाते हैं, उसी तरह प्रभु श्री रामलला सरकार की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ को प्रति वर्ष पंचांग अनुसार पौष शुक्ल द्वादशी अर्थात कूर्म द्वादशी को मनाया गयी। इस तिथि को प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में जाना जाएगा। साल 2025 में यह तिथि 11 जनवरी को रहीं।

31 जनवरी को होगा उत्सव

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के आयोजन शुरू हो गए हैं और चारों तरह हर जगह पूजा-पाठ, हवन कीर्तन चल रहे हैं। इस साल रामनगरी अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ आगामी 31 दिसंबर 2025 को श्रद्धा, भव्यता और धार्मिक उल्लास के साथ मनाई जाएगी। दरअसल मुख्य समारोह 31 दिसंबर को – श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि 22 जनवरी 2024 को संपन्न हुई थी, लेकिन वर्षगांठ का निर्धारण हिंदू पंचांग के अनुसार किया जा रहा है।

Exit mobile version