जरूरी खबर है। कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र में पूर्व सैनिकों की डीएससी की भर्ती आयोजित होने वाली है। यह भर्ती तीन जून को आयोजित की जाएगी।
केंद्र की ओर से रोस्टर जारी
जानकारी के अनुसार इस संबंध में केंद्र की ओर से रोस्टर जारी किया गया है। केंद्र से जारी सूचना के अनुसार सिपाही जनरल ड्यूटी और सिपाही क्लर्क (एसडी) के पदों पर भर्ती होगी। जिसमें मेडिकल कैटेगरी शेप-वन वाले पूर्व सैनिक ही शामिल होंगे। इसके अलावा सिपाही जनरल ड्यूटी पद के लिए वह अभ्यर्थी पात्र होंगे जो 30 जून 2023 से 31 मई 2025 के बीच सेवानिवृत्त हुए हों और जिनकी आयु 46 वर्ष से कम हो। साथ ही सेवानिवृत्ति को दो वर्ष से अधिक न हुए हों। सिपाही क्लर्क (एसडी) पद के लिए 30 जून 2020 से 31 मई 2025 की सेवानिवृत्ति रखी गई है। उम्र सीमा 48 साल है। यहां उनकी सेवानिवृत्ति को पांच वर्ष से अधिक न हुए हों।
भर्ती तिथि
भर्ती की प्रक्रिया दो जून को सुबह 8:30 बजे से दस्तावेज जांच के साथ शुरू होगी।
तीन जून को सुबह छह बजे प्रारंभिक स्क्रीनिंग और शारीरिक मापदंड परीक्षण होगा।