Site icon Khabribox

इस दिन बड़े पर्दे पर दिखेगी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की कहानी, ‘अजय : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ योगी’ में दिखेंगी उनकी अनसुनी दास्तान

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर फिल्म जगत से सामने आई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता योगी आदित्यनाथ की कहानी अब जल्द फिल्मी पर्दें पर देखने को मिलेगी।

अगस्त में होगी रिलीज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते गुरुवार 05 जून को योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर निर्माताओं ने उनकी अपकमिंग फिल्म का नया पोस्टर जारी भी किया। निर्माताओं ने बताया कि ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म अगस्त में रिलीज होगी। रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया गया कि फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

दिखाई जाएगी योगी आदित्यनाथ की जिंदगी की कहानी

इस फिल्म में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की जिंदगी की कहानी बताई जाएगी। ‘अजेय’ एक ऐसे व्यक्ति की आकर्षक यात्रा को पर्दे पर पेश करता है, जिसने सांसारिक सुखों को त्यागकर भारत के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्तियों में से एक के रूप में उभरने का फैसला किया। जो दर्शकों के सामने योगी आदित्यनाथ की अनसुनी दास्तान रखेगी। योगी आदित्यनाथ के रोल में अनंत जोशी होंगे। अनंत जोशी के अलावा परेश रावल, दिनेश लाल यादव निरहुआ, अजय मेंगी , पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर, गरिमा विक्रांत सिंह और सरवर आहूजा जैसे कलाकार अहम् भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म का निर्देशन रवीन्द्र गौतम कर रहे हैं। 

Exit mobile version