Site icon Khabribox

एक बार फिर लोगों के दिल में भक्ति की लौ जलाने आया लोकप्रिय शो रामायण, इस चैनल में हो रहा प्रसारित

टीवी जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। टीवी का लोकप्रिय शो रामायण एक बार फिर वापस आ गया है। जो 05 फरवरी से दूरदर्शन पर प्रसारित किया जा रहा है।

लोकप्रिय शो रामायण

रामानंद सागर की रामायण, एक प्रतिष्ठित टेलीविजन श्रृंखला जो पहली बार 1987 में प्रसारित हुई थी। जो एक बार फिर प्रसारित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस शो का दोबारा प्रसारण किया जा रहा है। दूरदर्शन ने रामायण के दोबारा प्रसारण की घोषणा की थी। इस पौराणिक शो को भारतीय दर्शकों द्वारा बड़े पैमाने पर देखे जाने की उम्मीद है। जो दोपहर 12 बजे और शाम 05 बजे दूरदर्शन पर शो प्रसारित हो रहा है।

Exit mobile version