Site icon Khabribox

उत्तराखंड: एक बार फिर योग गुरु बाबा रामदेव ने दिया विवादित बयान, जानें 

बाबा रामदेव ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है । उन्होंने कहा कि मदर टेरेसा द्वारा गरीबों का इलाज करने के पीछे की मुख्य वजह उनके धर्म प्रचार प्रसार को बताया है ।

भारत रत्न

आशीष भैया या किसी और को क्यों नहीं

उत्तराखंड के हरिद्वार में दिव्य प्रेम सेवा मिशन के रजत जयंती समापन समारोह में बाबा रामदेव ने मदर टेरेसा को लेकर विवादित बयान दे दिया  । इस समारोह में राष्ट्रपति भी उपास्थित रहे । बाबा रामदेव ने कहा कि मदर टेरेसा  का मुख्य उद्देश्य उनकी मिशनरी को आगे बढ़ाना था  । और आगे उन्होने कहा कि  जब उनको भारत सरकार द्वारा भारत रत्न दिया जा सकता है तो आशीष भैया या किसी और को क्यों नहीं ? जब पत्रकारों ने इसके बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि ज्यादा बोलने से विवाद और अधिक बढ़ जाएगा और यह कहकर बात को टाल दिया ।

Exit mobile version