Site icon Khabribox

अहमदाबाद विमान हादसे में नहीं हुई एक शव की पहचान, इतने शवों के मैच हुए डीएनए

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बीते दिनों गुजरात के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान क्रैश ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। जिसमे सवार 242 यात्रियों में से 241 यात्रियों की मौत हो गई थी। वहीं एक घायल हुआ था। इसके अलावा इस हादसे ने पास के मेडिकल कॉलेज के रिहायशी इलाके को भी तबाह कर दिया, जहां कई लोग मारे गए।

इतने लोगों की मौत की पुष्टि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुजरात स्वास्थ्य विभाग ने बीते कल मंगलवार को बताया कि हादसे में मिले लगभग सभी शवों की पहचान डीएनए या चेहरे के आधार पर हो चुकी है। केवल एक मामला बाकी है। इसके अलावा अभी तक 260 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिसमें 241 यात्री और 19 गैर-यात्री शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अहमदाबाद सिविल अस्पताल के डॉ. राकेश जोशी ने बताया कि 253 लोगों की पहचान डीएनए से हुई, जबकि 6 की चेहरे से। उन्होंने बताया कि क्रैश साइट को अभी साफ किया जा रहा है। जब तक पक्का न हो कि और कोई शव नहीं मिलेगा, हम अंतिम संख्या नहीं बता सकते।

12 जून को हुआ था हादसा

रिपोर्ट्स के मुताबिक लंदन जा रहा एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर विमान बीते 12 जून को सरदार वल्लभभाई पटेल हवाई अड्डे से उड़ान भरते ही मेहानगर में क्रैश हो गया था। इस हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया था।

Exit mobile version