Site icon Khabribox

जम्मू-कश्मीर में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत, 13 घायल

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में आज एक विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 13 घायल हो गए। विस्फोट के  बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

12 बजकर 55  मिनट पर हुआ विस्फोट

जानकारी के अनुसार उधमपुर कस्बे के सलाथिया चौक पर दोपहर करीब 12 बजकर 55 मिनट पर यहाँ  विस्फोट  हुआ । धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज 50 से 100 मीटर दूर तक सुनाई दी।

विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है

वहीँ  केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने एक ट्वीट में कहा है कि धमाका उधमपुर में तहसीलदार कार्यालय के पास हुआ। उन्होंने कहा कि विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Exit mobile version