Site icon Khabribox

बालों के लिए फायदेमंद होता है प्याज का रस, जानें स्किन और बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कैसे करें इस्तेमाल

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे आपको बताएंगे। बालों की ग्रोथ और खूबसूरती के लिए प्याज के रस के महत्व को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। प्याज के रस से न केवल बालों की जड़ें मजबूत होती हैं बल्क‍ि बालों में चमक भी आती है। प्याज के रस को आप बाल के हर हिस्से में लगा सकती हैं। प्याज़ का रस हमारे बालों और त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। प्याज़ के कई और लाभ भी हैं, तो चलिए जानते हैं कि प्याज़ किस तरह हमारी खूबसूरती में चार चांद लगाता है।

प्याज के रस के जाने फायदे-

✓ अगर आप स्कैल्प पर प्याज का रस लगाती हैं, तो इसको लगाने से एंजाइम जैसे एंटीऑक्सीडेंट को बढ़ावा मिलता है, जिससे आपके बाल तेजी से बढ़ने लगते हैं।

✓ प्याज में सल्फर की मात्रा बालों को पोषण देने और बालों के झड़ने को कम करने में भी मदद करती है, साथ ही बालों को बढ़ाने में भी काफी मदद करती है। यह हेयर फॉलिकल्स को भी बढ़ावा देती है, जिससे बाल गिरने कम हो जाते हैं और इससे हेयर ग्रोथ शुरू हो जाता है।

✓ प्याज का रस एंटी-ऑक्सिडेंट का एक बड़ा स्रोत है, इसलिए यह पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाता है। इसका मतलब है कि नियमित रूप से प्याज के रस से अगर सिर की मालिश की जाए, तो बालों की सफेदी थोड़ी कम हो जाती है, साथ ही बाल दोबारा उगने लगते हैं।

✓ प्याज के रस में मौजूद एंटी बैक्टेरियल गुण बालों में स्कैल्प इंफेक्शन को रोकते हैं और बालों के विकास को तेजी से बढ़ाते हैं। साथ ही बालों को किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचाते हैं, जिससे बालों का गिरना कम हो जाता है।

कैसे तैयार करें-

प्याज का रस आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले, प्याज को धोकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इन टुकड़ों को एक साथ ब्लेंड करें, फिर इसमें थोड़ा सा पानी डालें। आप चाहें तो पानी को छान लें या मिश्रित पेस्ट का उपयोग करें। आइये, जानते हैं कि अपने बालों पर शुद्ध प्याज के रस का उपयोग कैसे करें,

स्टेप 01: एक कटोरी में एक प्याज का रस निकाल लें और उसमें एक कॉटन पैड डुबा दें।

स्टेप 02: इस पैड को अपने पूरे स्कैल्प पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें।

स्टेप 03: अपने बालों को माइल्ड शैम्पू और कंडीशनर से धो लें।

स्टेप 04: इसे धोने के बाद हो सकता है कि प्याज की महक से आप परेशान हो जाएं, इसलिए आप चाहें तो बालों में कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल की लगा लें।

इसके फायदे: शुद्ध प्याज के रस के उपयोग से बाल तेजी से बढ़ते हैं। यह बालों के फॉलिकल्स को प्रोमोट करने में और ब्लड सर्कुलेशन में मदद करता है, इससे आपके बालों का स्वास्थ्य ठीक होता है और बाल दोबारा बढ़ने शुरू हो जाते हैं। अच्छे रिजल्ट्स के लिए हर दूसरे दिन इसका उपयोग करें।

हेयर फॉल में होता है कारगार-

प्याज़ में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण हमारे बालों का झड़ना रोकता है। स्कैल्प पर होने वाला इंफेक्शन बालों के गिरने का कारण बनता है। प्याज़ के रस में सल्फर होता है, जो इस इंफेक्शन को दूर कर बालों को झड़ने से रोकता है।

✓ प्याज़ के रस में बादाम का तेल मिलाकर सिर की अच्छी तरह मालिश करें। रात भर रहने दें फिर सुबह शैंपू कर लें। प्याज़ का रस बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है, साथ ही बादाम के तेल में विटामिन और खनिज तत्व होते हैं जो बालों को पोषण देते हैं।

✓ सेब के रस में दही और प्याज़ का रस मिलाकर लगाने से भी हेयर फाॅल से छुटकारा मिलता है। सप्ताह में 3 बार ऐसा करने से बाल झड़ना कम हो जाते हैं।

✓ प्याज़ को मिक्सी में पीस लें। उसके बाद एक मुलायम कपड़े पर पिसा हुआ प्याज़ निकाल लें और उसका सारा रस एक दूसरी कटोरी में निचोड़ लें।

✓ प्याज़ के रस को हाथ या फिर ब्रश की सहायता से धीरे-धीरे बालों की जड़ों में लगाएं।

Exit mobile version